भारत

केंद्रीय विद्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

jantaserishta.com
20 July 2024 1:12 PM IST
केंद्रीय विद्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
x
पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
इंदौर: इंदौर के आईआईटी कैंपस में स्थित एक स्कूल को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा ईमेल शुक्रवार शाम स्कूल प्रिंसिपल की ऑफिशियल आईडी पर आया।
स्कूल प्रिंसिपल को शुक्रवार शाम 5:22 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह घटना सिमरोल स्थित आईआईटी कैंपस के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में हुई। ईमेल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लिखा है। ईमेल में कई अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद स्कूल प्रिंसिपल ने पुलिस को सूचना दी है। इसके बाद कैंपस में हड़कंप मच गया।
सिमरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मेल में 15 अगस्त को स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी समेत कई अपशब्द लिखे हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
मेल मिलने के बाद आईआईटी कैंपस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी छात्रों को आईडी कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। गेट नंबर 2 के अंदर अभिभावकों को जाने की अनुमति नहीं है। साइबर टीम भी मेल की जांच कर रही है। आरोपी की पहचान भी की जा रही है।
बता दें कि इससे पहले भी देश के कई स्कूलों को ऐसे मेल आ चुके हैं। जांच में किसी न किसी की शरारत पाई जाती है। हालांकि इंदौर पुलिस मेल मिलने के बाद अलर्ट हो गई है। एहतियातन सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story