भारत
अरविंद केजरीवाल के आंसू छलावा, गिरफ्तारी की आशंका से डरे हुए हैं दिल्ली के सीएम- भाजपा
jantaserishta.com
7 Jun 2023 6:44 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मनीष सिसोदिया को याद करते हुए भावुक होकर रोने की घटना को छलावा बताते हुए कहा है कि केजरीवाल अपनी संभावित गिरफ्तारी से डरे हुए हैं। भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केजरीवाल के आंसू पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज जब स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर केजरीवाल भावुक होकर मनीष सिसोदिया को याद कर रहे थे, उस समय दिल्ली का बच्चा-बच्चा यह समझ रहा था कि वह मनीष सिसोदिया को लेकर चिंतित नहीं हैं, बल्कि आने वाले दिनों में स्वयं की संभावित गिरफ्तारी को लेकर भयभीत हैं।
सचदेवा ने कहा है कि बेहतर होगा कि केजरीवाल दिल्ली वालों को गुमराह करने की बजाय यह बताएं कि यदि मनीष सिसोदिया निर्दोष हैं तो उन्हें किसी भी न्यायालय से जमानत क्यों नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षा को ढाल बनाकर अपनी सरकार के भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं और उन्होंने सिसोदिया को लेकर जिस तरह आंखों में आंसू लाकर यह छलावा किया है कि मानो केन्द्र सरकार ने सिसोदिया को जेल भेजा हो। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ऐसा दशार्ने की कोशिश करते हैं कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा विभाग से जुड़े किसी मामले में जेल भेजा गया है पर सच यह है कि वह अभी आबकारी विभाग के शराब घोटाले में जेल गये हैं।
भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि सिसोदिया के विरूद्ध मामला इतना संगीन है कि न्यायालय उन्हें जमानत नहीं देने के साथ-साथ लगातार यह भी इशारा कर रहा है कि मामला गंभीर है और जमानत मिलते ही सिसोदिया गवाहों और सबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालदिल्लीबीजेपीChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalDelhiBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





