भारत

एक्साइज पॉलिसी मामला, ईडी की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल के पीए सवालों से बचते नजर आए

jantaserishta.com
23 Feb 2023 5:16 PM IST
एक्साइज पॉलिसी मामला, ईडी की पूछताछ के बाद सीएम केजरीवाल के पीए सवालों से बचते नजर आए
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार से दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है- विजय नायर ने समीर महेंद्रू से कहा कि 2021-22 आबकारी नीति अरविंद केजरीवाल के दिमाग की उपज थी। महेन्द्रू इस तथ्य की पुष्टि करना चाहते थे और नायर की विश्वसनीयता, प्रभाव को सत्यापित करने के लिए, महेंद्रू केजरीवाल से मिलना चाहते थे। केजरीवाल के पीए ने नायर के कहने पर महेंद्रू और केजरीवाल के बीच दो बार मुलाकात तय की। लेकिन महेंद्रू केजरीवाल से नहीं मिल सके, इसलिए नायर ने महेंद्रू को फेसटाइम (एक कॉलिंग ऐप) पर केजरीवाल से बात करवाई।
समीर महेंद्रू दिल्ली के शराब व्यवसायी हैं जो शराब कंपनी इनोस्पिरिट ग्रुप के प्रबंध निदेशक हैं। मामले के सिलसिले में नायर और महेंद्रू दोनों को गिरफ्तार किया गया है। एक सूत्र ने कहा कि महेन्द्रू ने केजरीवाल को कॉल करने के लिए बिभव कुमार का सेलफोन इस्तेमाल किया था। एजेंसी के कार्यालय से बाहर आने के बाद आईएएनएस ने बिभव कुमार से ईडी की पूछताछ के बारे में बार-बार पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
ईडी ने इस मामले में 11 फरवरी को वाईएसआर कांग्रेस सांसद मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार किया था। मगुंटा से पहले ईडी ने पंजाब के कारोबारी गौतम मल्होत्रा और आप के सोशल मीडिया प्रभारी विजय नायर के सहयोगी राजेश जोशी को गिरफ्तार किया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 20 फरवरी को कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें आबकारी नीति मामले में 26 फरवरी को जांच एजेंसी के सामने पेश होने का नोटिस भेजा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story