भारत
केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत से 'इंडिया' गठबंधन को मिलेगी मजबूती: राशिद अल्वी
jantaserishta.com
11 May 2024 2:46 PM IST

x
लखनऊ: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत से इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचेगा। कल हमने देखा था कि कैसे हजारों की संख्या में लोग उन्हें रिसीव करने पहुंचे थे। हम अंतरिम जमानत का स्वागत करते हैं।
बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में अंतरिम जमानत दी थी। आम आदमी पार्टी ने इसका स्वागत किया। आप नेता आतिशी मार्लेना ने कोर्ट के फैसले को लोकतंत्र की जीत बताया। राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
आगामी 25 मई को दिल्ली में वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री को अंतरिम जमानत मिली है। ईडी ने अदालत में मुख्यमंत्री की अंतरिम जमानत का विरोध किया था। ईडी ने दलील दी थी कि महज चुनाव प्रचार के लिए किसी को अंतरिम जमानत देना, उचित नहीं है। ऐसे तो हम निकट भविष्य में किसी आरोप में घिरे नेता को ना ही कभी गिरफ्तार कर पाएंगे और ना ही कभी न्यायिक हिरासत में ले पाएंगे।
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी द्वारा पुलवामा अटैक पर सवाल उठाने वाले बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। राशिद अल्वी ने कहा, “इस पर कांग्रेस ने ही नहीं, बल्कि उप-राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने भी सवाल उठाया था, लेकिन केंद्र ने कोई जवाब नहीं दिया। केंद्र सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।“
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालराशिद अल्वीChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalRashid Alvi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





