भारत

केजरीवाल के पूर्व आवास को बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और सांस्कृतिक केंद्र: रेखा गुप्ता

Shantanu Roy
6 July 2026 4:55 PM IST
केजरीवाल के पूर्व आवास को बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस और सांस्कृतिक केंद्र: रेखा गुप्ता
x
बड़ी खबर
New Delhi. नई दिल्ली। दिल्ली की बीजेपी सरकार ने सिविल लाइंस स्थित 6-फ्लैगस्टाफ रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने इस आवास को अब स्टेट गेस्ट हाउस और अत्याधुनिक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है। सरकारी योजना के अनुसार, इस भवन को देश-विदेश से आने वाले वीवीआईपी मेहमानों और सरकारी प्रतिनिधिमंडलों के लिए स्थायी ठहरने की सुविधा के रूप में तैयार किया जाएगा। इसमें उच्चस्तरीय अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस स्थान को एक बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

जहां एक ओर सरकारी मेहमानों की मेजबानी की जाएगी, वहीं दूसरी ओर इसे सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के लिए भी उपयोग में लाया जाएगा। गौरतलब है कि यह वही आवास है जिसे बीजेपी पहले “शीशमहल” के नाम से संबोधित करती रही है। अब सरकार इसे नई भूमिका में उपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे राजधानी में आने वाले वीवीआईपी मेहमानों के लिए एक स्थायी और आधुनिक सुविधा केंद्र तैयार किया जा सके। सरकारी योजना के तहत इस भवन में
अत्याधुनिक सुविधाओं
का विकास किया जाएगा, ताकि यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधियों की मेजबानी के लिए उपयुक्त बन सके। इसके साथ ही इसे एक सांस्कृतिक केंद्र के रूप में भी स्थापित किया जाएगा, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सकेगा। यह निर्णय दिल्ली सरकार की उस योजना का हिस्सा बताया जा रहा है, जिसमें राजधानी में सरकारी ढांचे और अतिथि सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
Next Story