भारत
Arvind Kejriwal: 6 दिन की ईडी हिरासत खत्म होने पर अरविंद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
jantaserishta.com
28 March 2024 11:46 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज यानि गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट पेश किया जाएगा। उनकी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छह दिन की हिरासत आज खत्म हो रही है।
राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने केजरीवाल को 28 मार्च तक ईडी हिरासत में भेजा था। 21 मार्च को ईडी ने उनके आधिकारिक आवास पर दो घंटे तक पूछताछ की और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को केजरीवाल को कोई राहत देने से इनकार कर दिया था। इस सुनवाई में केजरीवाल की ओर से तर्क दिया गया कि उनकी गिरफ्तारी और जज बावेजा द्वारा पारित रिमांड आदेश अवैध है और वह हिरासत से रिहा होने के हकदार हैं।
इसके जवाब में हाईकोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी को जवाब दाखिल करने का मौका देना होगा। ईडी ने उन्हें दिल्ली सरकार के अन्य मंत्रियों, 'आप' नेताओं और अन्य व्यक्तियों की मिलीभगत से कथित शराब नीति घोटाले का "मुख्य साजिशकर्ता" करार दिया है। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने शराब घोटाले से अर्जित आय का लाभ उठाया है।
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालईडी हिरासतईडीChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalED custodyED
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





