भारत

सत्ता की सियासत करने वाले सीएम केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया: भाजपा

jantaserishta.com
1 April 2024 3:23 PM IST
सत्ता की सियासत करने वाले सीएम केजरीवाल ने न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर कोई जवाब नहीं दिया: भाजपा
x
नई दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने अरविंद केजरीवाल को अदालत द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अदालत ने तथ्यात्मक आधार पर फैसला दिया है। लेकिन, हिरासत से सत्ता की सियासत करने वाले केजरीवाल ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और शाजिया इल्मी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे हुए, स्वघोषित कट्टर ईमानदार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार के पुराने आरोपियों और उनके राजनीतिक दलों ने रविवार को रामलीला मैदान में समर्थन दिया और इसके लिए भावनात्मक आधारों का भी उपयोग किया गया। लेकिन, आज (सोमवार) अदालत ने जो फैसला सुनाया है, वो तथ्यात्मक आधार पर है। अदालत ने तथ्यात्मक आधार पर अरविंद केजरीवाल को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
केजरीवाल के इस्तीफा नहीं देने पर सवाल खड़ा करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि इस तथ्यात्मक आधार से बड़ा संवैधानिक और नैतिक प्रश्न खड़ा हो रहा है क्योंकि हिरासत से सत्ता की सियासत करने वाले केजरीवाल मुख्यमंत्री बने हुए हैं और अभी तक उन्होंने ज्यूडिशियल कस्टडी के बाद भी कोई उत्तर नहीं दिया है। इससे यह साफ हो जाता है कि सारा विपक्ष जिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रहा था, अदालत की दृष्टि में उस पर गंभीर आरोप लगे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story