भारत

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जयपुर में 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे

jantaserishta.com
13 March 2023 9:51 AM IST
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जयपुर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे
x

फाइल फोटो

जयपुर (आईएएनएस)| आप संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने पंजाब समकक्ष भगवंत मान के साथ सोमवार को जयपुर में अजमेरी गेट पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे 'तिरंगा यात्रा' निकालेंगे। आप के राजस्थान प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि सोमवार से पार्टी राजस्थान में चुनावी तैयारियां शुरू करने जा रही है।
केजरीवाल और मान 'तिरंगा यात्रा' के जरिए चुनाव की तैयारी शुरू करेंगे।
तिरंगा यात्रा सांगानेरी गेट होते हुए अजमेरी गेट पहुंचेगी।
मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने केवल 15 दिनों में 4.50 लाख नए सदस्य बनाए हैं।
उन्होंने कहा, लोगों की प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए हमने तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया है। आप राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव सक्रिय रूप से लड़ेगी।
मिश्रा ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत है।
उन्होंने कहा, ''उन्हें जहां आम आदमी पार्टी से खतरा दिखता है, दोनों एक हो जाते हैं। राजस्थान में भी यही मिलीभगत का खेल चल रहा है। जनता समझ चुकी है कि उनकी मिलीभगत का यह खेल ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है।''
इस समय राजस्थान में आप की कोई कार्यकारिणी नहीं है।
संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को जनसभा के बाद अरविंद केजरीवाल पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की घोषणा कर सकते हैं।
इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियों की घोषणा की जा सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story