भारत

अध्यादेश के मुद्दे पर अखिलेश यादव से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल

jantaserishta.com
6 Jun 2023 9:06 AM IST
अध्यादेश के मुद्दे पर अखिलेश यादव से मिलेंगे अरविंद केजरीवाल
x
लखनऊ (आईएएनएस)| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर सकते हैं और राष्ट्रीय राजधानी में प्रशासनिक सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांग सकते हैं। सपा सूत्रों ने घटनाक्रम की पुष्टि की, लेकिन कहा कि बैठक का समय अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल के साथ आप सांसद और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी होंगे।
तीनों के बैठक के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने की भी उम्मीद है। केजरीवाल अब तक विभिन्न गैर-बीजेपी नेतृत्व वाले राज्यों के अपने समकक्षों और विपक्षी दलों के नेताओं से मिल चुके हैं, ताकि केंद्र के उस अध्यादेश के खिलाफ समर्थन हासिल किया जा सके, जिसने सेवाओं को दिल्ली सरकार के दायरे से बाहर कर उपराज्यपाल को सौंप दिया है।
यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने के कुछ दिनों बाद आया है। अध्यादेश को अब संसद में रखा जाएगा, जहां लोकसभा और राज्यसभा में एनडीए के बहुमत को देखते हुए इसे पारित किया जाना तय है।
आप को समर्थन देने वाले नेताओं में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, राकांपा प्रमुख शरद पवार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story