भारत

सीएम अरविंद केजरीवाल का फैसला, चुनाव प्रचार करेंगी पत्नी और बेटी

jantaserishta.com
10 Feb 2022 10:12 AM IST
सीएम अरविंद केजरीवाल का फैसला, चुनाव प्रचार करेंगी पत्नी और बेटी
x

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी प्रचार करेंगी. मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और बेटी हर्षिता पंजाब जाएंगी. दोनों AAP उम्मीदवार और उनके सीएम फेस भगवंत मान के लिए प्रचार करेंगी. 11 फरवरी को भगवंत मान की जनसभा होनी है. इसमें केजरीवाल की पत्नी महिलाओं से संवाद करेंगी.

आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बता दें कि धुरी विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर गांव हैं. धुरी विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ धुरी की छोटा सा शहर है. इसके अलावा धुरी में 74 गांव आते हैं. धुरी विधानसभा क्षेत्र में किसान आंदोलन बेहद बड़ा मुद्दा है क्योंकि यहां के लोगों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा लिया था. इस क्षेत्र में कुल 1,64,322 वोटर्स भगवंत मान किस्मत का फैसला करेंगे.
गौरतलब है कि कांग्रेस हो या शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी हो या संयुक्त समाज मोर्चा, किसी भी दल ने अब तक घोषित प्रत्याशियों की लिस्ट में महिलाओं को कोई तरजीह नहीं दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story