भारत

राजेंद्र पाल गौतम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें केजरीवाल- भाजपा ने की मांग

jantaserishta.com
7 Oct 2022 12:56 PM IST
राजेंद्र पाल गौतम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें केजरीवाल- भाजपा ने की मांग
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने हिंदू धर्म के देवी-देवताओं का अपमान किया है और अगर अरविंद केजरीवाल अपने आपको वास्तव में धर्मनिरपेक्ष मानते हैं तो उन्हें 24 घंटे के अंदर राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को तो आम आदमी पार्टी को अपने राजनीतिक दल में भी नहीं रखना चाहिए।
वहीं दिल्ली से भाजपा लोक सभा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि सब इंसान बराबर है और सभी जाति-धर्म के लोगों में आपसी भाईचारा होना चाहिए लेकिन उनकी सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम धर्मों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रहे हैं। तिवारी ने केजरीवाल से तुरंत अपने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है।
तिवारी ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी अपने नेताओं के खिलाफ चल रही जांच से बौखला गई है। लेकिन भाजपा आप नेताओं की इस तरह की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा आप मंत्री के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story