भारत

सीबीआई के आरोप पर बोले केजरीवाल

Nilmani Pal
15 April 2023 12:13 PM IST
सीबीआई के आरोप पर बोले केजरीवाल
x

दिल्ली। दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के समन पर सियासत जारी है। भाजपा ने इस मामले में केजरीवाल पर शनिवार को जोरदार हमला बोला है। सीबीआई द्वारा अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजे जाने के बाद भाजपा 'आप' और उसके मुखिया पर हमलावर बनी हुई है। भाजपा ने केजरीवाल शराब घोटाले का किंगपिन बताया है।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शराब घोटाले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, अरविंद केजरीवाल जी, जिस मीटिंग में ये शराब घोटाले की साजिश रची जाती थी उसकी अध्यक्षता आप कर रहे थे... तो आप पर गाज क्यों नहीं गिरनी चाहिए? अरविंद केजरीवाल जी जनता को बताएं कि उनकी समीर महेन्द्रू से फेसटाइम पर बात हुई थी या नहीं? भाजपा नेता ने कहा कि आप जनता को यह भी बताइए कि शराब कारोबारियों से आपका क्या रिश्ता है? आपकी शराब नीति इतनी अच्छी थी तो इसको वापस क्यों लिया गया? अरविंद केजरीवाल का केवल एक ही काम है- लूट, खसूट और भ्रष्टाचार। अरविंद केजरीवाल कट्टर बेईमान हैं। गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ही शराब घोटाले के किंगपिन हैं। 'जैसे जैसे जुड़ रही है कड़ी, अरविंद केजरीवाल के पास आ रही है हथकड़ी...''

अब अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे है. उन्होंने कहा कि ED सीजर मेमो के मुताबिक, 4 फोन ED के पास हैं और 1 फोन CBI के पास है, बाकी 9 फोन जिंदा हैं, कोई न कोई इस्तेमाल कर रहा है. वो मनीष सिसोदिया के फोन नहीं हैं. ED और CBI ने कोर्ट को गुमराह किया और कोर्ट में झूठा सबूत पेश किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि ED और सीबीआई ने कोर्ट को गुमराह किया, और झूठा सबूत कोर्ट के सामने पेश किया. झूठ बोलकर मनीष सिसोदिया को फंसाने की कोशिश की है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई चंदन रेड्डी हैं, उनसे सीबीआई क्या उगलवाने की कोशिश कर रही थी.

केजरीवाल ने कहा कि जब उन लोगों ने झूठ बोलने से मना किया तो उन्हें मारापीटा गया. उनसे जबरन साइन करवा लिए गए. उन्हें टॉर्चर करके बयान लिया गया. उन्हें बहुत मारा गया है. उन्हें काफी चोटें हैं. ऐसे पता नहीं कितने लोग हैं, जिन्हें धमकियां देकर उनसे झूठ बुलवाया जा रहा है. मैं मोदी से पूछना चाहता हूं कि ये चल क्या रहा है.

उन्होंने कहा कि इतनी रेड हो चुकी हैं, लेकिन जांच एजेंसी को मिला कुछ भी नहीं है. अगर मिला है तो वो पैसे हैं कहां. फिर आरोप लगाया गया कि गोवा के चुनाव में 100 करोड़ रुपये खर्च हुए. जांच के नाम पर लोगों को दबाया जा रहा है. मैं मोदी जी को कहना चाहता हूं कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी है तो दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है. जिस तरह से आम आदमी पार्टी को टारगेट किया गया, उस तरह किसी भी पार्टी को टारगेट नहीं किया गया.

Next Story