भारत

सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा-कांग्रेस को घेरा

jantaserishta.com
14 Jan 2025 11:51 AM IST
सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा-कांग्रेस को घेरा
x
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा।
अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती। लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है।"
पूर्व सीएम ने आगे कहा, "आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है। इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है। भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं।"
अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भाजपा नेता अमित मालविया की एक्स पर एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। केजरीवाल ने कहा था कि मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब भाजपा वालों से आ रहा है। भाजपा को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है। शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आचार संहिता उल्लंघन करने पर दिल्ली की सीएम आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। सीएम आतिशी पर सरकारी वाहन चुनाव में इस्तेमाल करने का आरोप है, इसी को लेकर गोविंद पुरी में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story