भारत
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा पर उठाया सवाल
jantaserishta.com
3 Sept 2023 3:13 PM IST

x
नई दिल्ली: केंद्र की 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की अवधारणा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाया है। केजरीवाल ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि देश को 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की नहीं, बल्कि 'एक राष्ट्र, एक शिक्षा' की जरूरत है।
केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "देश के लिए क्या आवश्यक है? एक राष्ट्र, एक चुनाव या एक राष्ट्र, एक शिक्षा (अमीर या गरीब सभी के लिए समान गुणवत्ता वाली शिक्षा) या एक राष्ट्र, एक स्वास्थ्य सेवा। (अमीर या गरीब सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक समान पहुंच) 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' से आम आदमी को क्या फायदा होगा।''
भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के लिए आठ सदस्यीय समिति का गठन किया है, जिसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद होेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह और अन्य इसके सदस्य होंगे। इससे पहले आप मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि बीजेपी हिंडनबर्ग रिपोर्ट 2.0 से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा कर रही है। भारद्वाज ने कहा था, "मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूं कि यह हिंडनबर्ग रिपोर्ट 2.0 के वास्तविक मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सिर्फ एक बहस है। केंद्र सरकार 'इंडिया गठबंधन' की बढ़ती लोकप्रियता से डरी हुई है और वह समय से पहले चुनाव कराने पर जोर दे सकती है।"
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालएक राष्ट्र एक चुनावChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalOne Nation One Election
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





