भारत
केजरीवाल ने सिर्फ सपना दिखाया और लोगों से सफेद झूठ बोला: संदीप दीक्षित
jantaserishta.com
17 Jan 2025 10:27 AM IST

x
नई दिल्ली: नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने नामांकन भरा है। शुक्रवार को आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल पर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया।
'सपने नहीं हकीकत चुनो' इस नारे को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा, "10 साल पहले अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली में नए-नए आए थे, तो उन्होंने कुछ ऐसी बात कही थी, जो मुझे उस वक्त भी लगता था कि सपना है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए कहा था, जो पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय से शुरू हो रहा था। ऐसे में केजरीवाल को कर्मचारियों में बढ़ोतरी करनी चाहिए थी, लेकिन जो भर्तियां हो रही थीं, उन्होंने वो बंद कर दी। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को घर देने का झूठा वादा किया। किसी को सरकारी घर इस तरह से नहीं मिल सकता है। उन्होंने सिर्फ सपना दिखाया और सफेद झूठ बोलते रहे।"
संदीप दीक्षित ने कहा, "नई दिल्ली में ही देखा जाए, तो वहां पर 10 साल विकास बिल्कुल स्थिर रहा। यही कारण है कि हमने कहा कि सिर्फ सपने नहीं दिखाएंगे, बल्कि हकीकत में ऐसा करेंगे। शीला दीक्षित के समय हम जो कहते थे, उसको पूरा करने का प्रयास करते थे। हम यह नहीं कह रहे हैं कि आदमी जो कहता है, वो कर पाता है, लेकिन उसके लिए प्रयास और अच्छे तरीके से काम करना चाहिए। इससे 70 से 80 प्रतिशत काम बहुत अच्छी तरह से हो जाते हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "हम 'आप' सरकार से भी कहेंगे कि वो हमेशा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हैं कि महंगाई बढ़ा दी। तो मेरा सवाल है कि उन्होंने महंगाई बढ़ाई लेकिन आप ने जनता की सहूलियत के लिए क्या किया? हम यह भी कह रहे हैं कि जहां पर मोदी सरकार ने गलत किया है, हम वहां पर जनता के साथ हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





