
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अस्पताल में दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात की और उन्हें हीरो बताया। केजरीवाल ने ट्विटर पर तीन अलग-अलग तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वह जैन से हाथ मिलाते, गले मिलते और कुर्सी पर बैठकर बातें करते नजर आ रहे हैं।
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर जैन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए ट्वीट किया, एक बहादुर, एक हीरो से मिल रहा हूं।
जैन को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य के आधार पर छह महीने के लिए अंतरिम जमानत दी थी और फिलहाल एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 मई 2022 को धन शोधन निवारण अधिनियम के एक मामले में गिरफ्तार किया था। तब से वह तिहाड़ जेल में बंद थे। शुरुआत में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था।
हालांकि, पिछले गुरुवार को जैन तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद, जैन ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के माध्यम से चिकित्सा आधार पर शीर्ष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की। शीर्ष अदालत ने उन्हें 11 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी।
Met the brave man…..the hero.. pic.twitter.com/d5gzKoDud9
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2023
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालसत्येंद्र जैनChief Minister Arvind KejriwalArvind KejriwalSatyendra Jain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





