भारत
बजट को लेकर झूठ बोल रहे अरविंद केजरीवाल: अनुराग ठाकुर
jantaserishta.com
21 March 2023 1:57 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार का बजट रोके जाने के दिल्ली के मुख्यमंत्री के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। संसद भवन परिसर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बजट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार झूठ बोल रही है।
ठाकुर ने बताया कि बजट को लेकर दिल्ली सरकार ने अपने पेपर्स राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय में भेजे थे। उपराज्यपाल ने उसमें दिल्ली के हित में कुछ सवाल पूछे थे। गृह मंत्रालय ने 17 तारीख को दिल्ली सरकार को बदलाव के लिए कहा था, लेकिन 17 तारीख से 21 तारीख हो गई और दिल्ली सरकार ने अब तक उसका जवाब नहीं दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब गेंद दिल्ली सरकार के पाले में है। वो जितनी जल्दी जवाब देंगे, उतनी ही जल्दी बजट जाएगा। लेकिन झूठे आरोप लगाना अरविंद केजरीवाल की पुरानी आदत है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को शायद बजट पर भी जवाब देने का समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने अपनी बात को फिर से दोहराते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। यह अच्छा होगा कि आरोप लगाने की बजाय अरविंद केजरीवाल जल्द से जल्द बजट को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब दें ताकि आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके और बजट पेश हो सके।
केजरीवाल के बयानों की आलोचना करते हुए ठाकुर ने यह भी कहा कि वे प्रधानमंत्री के बारे में अनाप-शनाप बोलते रहते हैं लेकिन उनके मंत्री और उपमुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में जेल में है।
Tagsकेंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुरअनुराग ठाकुरबजटबजट 2023अरविंद केजरीवालUnion Minister Anurag ThakurAnurag ThakurBudgetBudget 2023Arvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





