
x
नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और आम आदमी पार्टी को देश की अब तक की सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया।
अभय दुबे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "केजरीवाल एक बार फिर तिहाड़ जेल में जाने से डर रहे हैं। इसलिए वह खुद को ईमानदार दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। शराब घोटाला, अस्पताल घोटाला और भवन निर्माण घोटाला में शामिल रहे केजरीवाल अब हमें ईमानदारी का पाठ पढ़ा रहे हैं। आम आदमी पार्टी आजाद भारत में सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इनके मंत्री अभी जमानत पर हैं। चुनाव खत्म होते ही फिर से जेल जाने का नंबर लगेगा।"
कांग्रेस प्रवक्ता आम आदमी पार्टी के उस पोस्टर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें केजरीवाल को ईमानदार और अन्य दलों के नेताओं को भ्रष्ट बताया गया है। कांग्रेस द्वारा जारी ऑडियो पर पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि पवन खेड़ा और देवेंद्र यादव ने ऑडियो जारी किया था। अगर जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मांगती है तो बिल्कुल दिया जाएगा।
भाजपा के इस आरोप पर कि कांग्रेस ने चुनाव के बीच में हथियार डाल दिए हैं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि 27 जनवरी के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व चुनाव में प्रचार करता दिखाई देगा।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते कई कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि राहुल गांधी अब स्वस्थ हैं और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 29 जनवरी को चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 फरवरी को परिणाम घोषित किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





