भारत
केजरीवाल महाठग हैं, उनके मंत्री जेल में मालिश करवाते हैं: दुष्यंत गौतम
jantaserishta.com
4 Dec 2022 12:18 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम यानी एमसीडी के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान करने वालों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई है। बड़े बड़े दिग्गज नेता भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने मयूर विहार फेज 3 में अपना मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। दुष्यंत गौतम ने अरविंद केजरीवाल को महाठग बताते हुए कहा कि वो नाटक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि जो नेता जेल में जाते हैं और ऐश करते हैं, उनकी चाबी केजरीवाल ने रख ली है। अब वही चाबी वो अपने मंत्रियों को दे रहे हैं। सत्येंद्र जैन जेल में मालिश करवा रहे हैं। गौतम ने कहा कि केजरीवाल कूड़ा दिखाते हैं, लेकिन वो अपने खुद के काम बताएं, उन्होंने क्या किया है। दिल्ली में जो भी स्कूल बने हैं, वो मदनलाल खुराना के समय बने हैं। इन्होंने सिर्फ कमरे बनवाये हैं, वो भी दलाली खाने के लिए। उन्होंने कहा कि भाजपा 150 सीट जीतकर फिर एमसीडी में सरकार बनाएगी।
गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 709 महिला प्रत्याशी हैं। भाजपा और आप ने सभी 250 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कांग्रेस के 247 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे रहे हैं। चुनाव आयोग ने दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रो पर लगभग 40 हजार जवान सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। वहीं चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
TagsएमसीडीDushyant GautamMunicipal Corporation of DelhiMCDChief Minister Arvind KejriwalArvind Kejriwal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





