भारत

केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में की आप विधायकों के साथ बैठक

Admin Delhi 1
1 March 2023 12:49 PM GMT
केजरीवाल ने सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में की आप विधायकों के साथ बैठक
x

दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायकों और पार्षदों की मीटिंग बुलाई है। ऐसे में दिल्ली में आये राजनीतिक भूचाल के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की।

बता दें कि, अरविंद केजरीवाल ने आज सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में AAP विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री AAP के सभी पार्षदों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक भूचाल आ गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री AAP के सभी पार्षदों से मुलाकात करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने यह बैठक ऐसे समय बुलाई है, जब पार्टी के दो बड़े नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है और उनकी जगह विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी को दिल्ली मंत्रिमंडल में दो नए चेहरों के रूप में चुना गया है। यह बैठक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आयोजित हो रही है।

Next Story