भारत

अरविंद केजरीवाल सरकार का विश्वास मत प्रस्ताव पास

jantaserishta.com
1 Sept 2022 1:46 PM IST
अरविंद केजरीवाल सरकार का विश्वास मत प्रस्ताव पास
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से लाया गया कॉन्फिडेंस मोशन पास हो गया है। बीजेपी विधायकों की गैरहाजिरी में हुई वोटिंग में केजरीवाल के समर्थन में 58 'आप' विधायक ने वोट किया, जबकि विपक्ष में एक भी मत नहीं आया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप के तीन विधायकों की गैरहाजिरी की वजह भी बताई।

दिल्ली विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पास हुआ। मत विभाजन के जरिए पास किया गया प्रस्ताव। विधायकों को खड़ा करके किया गया वोटो की गिनती। 59 विधायक रहे मौजूद। विरोध में जीरो वोट पड़े क्योंकि सदन में विपक्ष मौजूद नहीं था। आप के जो तीन विधायक नहीं थे उसमें एक सत्येंद्र जैन जेल में है। दूसरे विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल विदेश यात्रा पर है जबकि एक अन्य विधायक नरेश बाल्यान आस्ट्रेलिया गए है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story