भारत

केजरीवाल और खरगे ने की कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के आवास पर मुलाकात

Nil dhankar
18 Feb 2024 4:32 PM IST
केजरीवाल और खरगे ने की कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के आवास पर मुलाकात
x
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के आवास पर मुलाकात की। अभिषेक मनु सिंघवी का जन्म राजस्थान के जोधपुर में 24 फरवरी 1959 को हुआ। उन्होंने सेंट कोलंबिया स्कूल, सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, ब्रिटेन और हार्वर्ड विश्वविद्यालय, संयुक्त राज्य अमेरिका में पढ़ाई की है। अभिषेक मनु सिंघवी भारत में अग्रणी वकीलों में से एक हैं। वे पूर्व में भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल रह चुके हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश से तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब किसी गैर हिमाचली यानी बाहरी नेता को यहां से राज्यसभा भेजा जा रहा है। सिंघवी राजस्थान के रहने वाले हैं‌। इनसे पहले साल 1978 से 1984 तक जनता पार्टी की सरकार ने पंजाब की मोहिंदर कौर को राज्यसभा भेजा। हालांकि उनके हिमाचल में अपने बगीचे हैं।


Next Story