भारत

दो पत्नियां रखना पति के लिए बना काल: पहली संग नजदीकियां बढ़ती देख दूसरी ने उठाया खौफनाक कदम

Admin2
12 May 2021 10:04 AM GMT
दो पत्नियां रखना पति के लिए बना काल: पहली संग नजदीकियां बढ़ती देख दूसरी ने उठाया खौफनाक कदम
x
सनसनीखेज मामला

दिल्ली में झगड़े के बाद अपने पति की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में 43 वर्षीय महिला और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में हुई थी। आरोपी संगीता और उसके दोस्त निखिल जॉन उर्फ रिंकू को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना के एक दिन बाद संगीता ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका पति फूला रे शनिवार से लापता है। मृतक व्यक्ति फूला रे सब्जी बेचता था। संगीता ने सोमवार को पुलिस को बताया कि फूला का शव उत्तर-पश्चिम दिल्ली के खामपुर गांव में एक शमशान घाट में मिला है।

पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव पर चोट के निशान देखे। पुलिस उपायुक्त (बाहरी-उत्तरी) राजीव रंजन सिंह ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि शव दो दिन पुराना है और शव सड़ना शुरू हो गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि संगीता से मिलने से पहले फूला रे 12 साल तक रेखा नाम की महिला के साथ वैवाहिक संबंध में रहा था। पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं। बाद में दिल्ली आने के बाद वह संगीता के साथ रहने लग गया था, जो तलाकशुदा थी। दोनों ने 2017 में शादी कर ली थी।

बाद में पता चला कि रेखा अपने बच्चों के साथ दिल्ली आ गई है और फूला रे ने संगीता को छोड़ दिया। रेखा ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले संगीता का फूला रे के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और उनके कॉल रिकॉर्ड निकाले। डीसीपी ने कहा कि विस्तृत पूछताछ के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया।

Next Story