भारत

होली में हुड़दंग करने वालों पर नजर, प्रमुख चौराहों पर चेकिंग

jantaserishta.com
25 March 2024 8:50 AM IST
होली में हुड़दंग करने वालों पर नजर, प्रमुख चौराहों पर चेकिंग
x
नोएडा: देश में बड़ी धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे लेकर चारों तरफ उमंग और उत्साह का माहौल है। होली के अवसर पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से रखने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कमर कस ली है।
पुलिस सड़कों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। इसके लिए 44 प्रमुख स्थानों पर बैरिकेड लगाकर चेकिंग भी की जा रही है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस के यातायात विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है।
पुलिस ने अपील की है कि होली पर्व को धूमधाम से मनाते हुए यातायात नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन न चलाएं और दो पहिया वाहन पर स्टंट/जिग-जैग ड्राइविंग ना करें।
होली सार्वजनिक स्थान एवं सड़कों पर न मनाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात नियमों के अंतर्गत कार्रवाही की जाएगी। इसके लिए यातायात विभाग ने पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस नंबर 9971009001 का प्रयोग कर कोई भी अपनी शिकायत और सुझाव दे सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story