भारत
कीमो पॉल निजी कारणों से बांग्लादेश दौरे से बाहर, 22 अक्टूबर से सीरीज
Shantanu Roy
19 Oct 2026 8:34 PM IST

x
Mirpur. मीरपुर। वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शमर स्प्रिंगर को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कीमो पॉल की जगह ली है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने रविवार को बताया कि पॉल निजी और पारिवारिक कारणों से स्वदेश लौटेंगे। स्प्रिंगर ने अभी तक टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। वेस्टइंडीज का बांग्लादेश दौरा 22 अक्तूबर से ढाका में तीन दिन के प्रैक्टिस मैच से शुरू होगा। पहला टेस्ट 28 अक्तूबर से पहली नवंबर तक मीरपुर में खेला जाएगा। रोस्टन चेज कप्तान और जोमेल वॉरिकन उप-कप्तान हैं। 28 साल के शमर स्प्रिंगर वेस्टइंडीज के लिए तीन वनडे और 12 टी-20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।
Next Story





