भारत
केदारनाथ धाम के कपाट तीन और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को होंगे बंद, उत्तराखंड सरकार का ऐलान
jantaserishta.com
19 Oct 2024 5:24 PM IST

x
देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को चारों धामों के कपाट बंद होने की तारीखों का ऐलान कर दिया। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक, नवंबर में चारों धाम के कपाट बंद हो जाएंगे। पर्यटन मंत्री ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट बंद होंगे। इसके अलावा यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट तीन नवंबर को बंद होंगे, जबकि तुंगनाथ धाम के कपाट चार नवंबर को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद होंगे।
उन्होंने कहा, "जो भी श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन करना चाहते हैं। उन्हें इन तारीखों से पहले दर्शन के लिए पहुंचना होगा। इसके बाद सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।" उल्लेखनीय है कि इस साल 10 मई को चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। बीते दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले मार्गों पर बारिश ने तबाही मचा दी थी। इस वजह से श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
चारधाम यात्रा हर साल अप्रैल-मई में शुरू होकर अक्टूबर-नवंबर तक चलती है। चारधाम यात्रा पर जाने के लिए बायोमेट्रिक पंजीकरण आवश्यक होता है। ज्ञात हो कि इस साल 30 सितंबर तक 37 लाख 91 हजार 205 यात्री चार धाम दर्शन को आ चुके हैं, जबकि बीते साल 56.13 लाख यात्री दर्शन के लिए पहुंचे थे।
साल 2022 में यह संख्या 46.29 लाख और 2019 में 34.77 लाख थी। साल 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते यात्रा प्रभावित रही। इन दो वर्षों में यात्रियों की संख्या क्रमशः 3.30 लाख और 5.29 लाख रही थी।
Tagsउत्तराखंड सरकारउत्तराखंडकेदारनाथ धामबद्रीनाथ धामUttarakhand GovernmentUttarakhandKedarnath DhamBadrinath Dham
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





