भारत
केदारनाथ धाम 2023: 4 दिन तक केदार घाटी में मौसम खराब रहने की आशंका, रजिस्ट्रेशन पर 8 मई तक रोक
jantaserishta.com
6 May 2023 8:55 AM IST

x
फाइल फोटो
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| केदारनाथ में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। जहां लगातार भारी बर्फबारी हो रही है तो दूसरी ओर हर दिन ग्लेशियर टूट रहे हैं। जिसके कारण केदारनाथ धाम जाने वाला मार्ग बाधित हो गया था। जी हां कल भैरव और कुबेर गदेरे में ग्लेशियर के टूटने से यात्रा मार्ग बाधित हो गया था। जिसके बाद डीडीएमए, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ व पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता तैयार किया है। जहां सीढ़ीनुमा रास्ता बनाकर तीर्थयात्रियों का आवागमन शुरू हो गया।
इतना ही नहीं अब अगले चार दिन तक केदार घाटी में मौसम खराब रहने की आशंका है। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण पर 8 मई तक रोक लगा दी है। इससे पहले खराब मौसम के कारण 3 मई को यात्रा रोकनी पड़ी थी। इस बीच लगातार यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर टूट रहे हैं, इस कारण मार्ग को सुचारू करने में काफी दिक्कत सामने आ रही हैं। आज सिर्फ 4,100 तीर्थयात्रियों को धीरे-धीरे केदारनाथ रवाना किया गया!
Tagsरुद्रप्रयागकेदारनाथ धाम 2023केदारनाथ धामकेदारनाथRudraprayagKedarnath Dham 2023Kedarnath DhamKedarnath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





