भारत

केदारनाथ धाम 2023: गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिए लगाये गये पुल के गार्डर हुए क्षतिग्रस्त

jantaserishta.com
5 May 2023 5:03 PM IST
केदारनाथ धाम 2023: गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिए लगाये गये पुल के गार्डर हुए क्षतिग्रस्त
x
आवाजाही हुई बंद.
रुद्रप्रयाग (आईएएनएस)| केदारनाथ धाम में मोदी गुफा को जाने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। गरुड़चट्टी और मोदी गुफा को जोड़ने के लिये लगाये गये पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जिसके कारण यहां आवाजाही बंद हो गई है। इस कारण श्रद्धालुओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है मंदाकिनी नदी पर बने पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। ऐसे में धाम पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों को मंदाकिनी नदी पार स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम की टेंट कॉलोनी, मोदी गुफा, गरुड़चट्टी और ललित दास महाराज के आश्रम में पहुंचने में दिक्कतें हो रही हैं। नदी पार जाने के लिये मंदाकिनी नदी पर बने पुल पर फिलहाल आवाजाही बंद है।
आपको बता दें कि, केदारनाथ धाम में मदाकिनी नदी पार केदारनाथ धाम का पुराना रास्ता और गरुड़चट्टी स्थित है। इस बार नदी पार गढ़वाल मंडल विकास निगम ने भी यात्रियों के रहने के लिये टेंट कॉलोनी बनाई है। मोदी गुफा सहित अन्य गुफएं भी यहीं हैं। लगातार बारिश होने के कारण पुल के आस-पास पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। ऐसे में जो भी यात्री मोदी गुफा के अलावा टेंट कॉलोनी में रुकने के लिये जा रहे हैं, उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके अलावा ललित महाराज का आश्रम भी यहीं स्थित है। आश्रम में आये दिन हजारों भक्त निशुल्क भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने और रुकने के लिये जाते हैं। अब रास्ता क्षतिग्रस्त होने से उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों की ओर से बताया जा रहा है मंदाकिनी नदी पर बने पुल के गार्डर क्षतिग्रस्त हो गये हैं। नये गार्डर बनाने के लिये दिये गये हैं। फिलहाल पुल से आवाजाही बंद है। जो भी यात्री नदी पार जाना चाहते हैं, उन्हें अब मंदिर के पीछे बने रास्ते से जाना होगा।
चारधाम महापंचायत के उपाध्यक्ष संतोष त्रिवेदी ने कहा कि मोदी गुफा और गरुड़चट्टी को जाने वाला पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। यह मार्ग मोदी गुफा को भी जोड़ता है। साथ ही ललित महाराज आश्रम भी पुल के दूसरी ओर है। वहां सैकड़ों की संख्या में भक्त और साधु संत नि:शुल्क में रहते हैं। इसके अलावा गढ़वाल मंडल विकास निगम के टेंट भी पुल के दूसरी तरफ लगाये गये हैं। त्रिवेदी ने कहा कि जल्द ही पुल का ट्रीटमेंट किया जाना जरूरी है। मोदी गुफा के लिए कई लोगों ने बुकिंग करवाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story