भारत
केदारनाथ धाम: 2 लोगों की अचानक तबीयत हुई खराब, एयरलिफ्ट कर सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
jantaserishta.com
24 April 2023 5:22 PM IST

x
केदारनाथ (आईएएनएस)| केदारनाथ धाम में लगातार मौसम बिगड़ रहा है, जिस कारण दिक्कतें बढ़ने लगी हैं। यात्रा की तैयारियों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धाम में अत्यधिक बर्फबारी होने के चलते 2 लोगों की तबीयत खराब हो गई। केदारनाथ धाम में दो लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने से प्रशासन ने उन्हें एयरलिफ्ट कर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया है। केदारनाथ धाम में पल-पल मौसम बदल रहा है। तापमान में कमी आने के कारण धाम में काम कर रहे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बहरहाल अभी दोनों की तबीयत ठीक बताई जा रही है। आपको बता दें कि केदारनाथ धाम में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम बिगड़ रहा है। मौसम के तल्ख मिजाज की वजह से यात्रा की तैयारियों में परेशानियां खड़ी हो रही हैं। वहीं अब बिगड़ते मौसम के चलते लोगों की तबीयत भी खराब होने लगी है। दो लोगों को हेलीकॉप्टर की मदद से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों की बेहतर देखभाल की जा रही है।
केदारनाथ में तबीयत बिगड़ने पर दो बीमार लोगों को पवनहंस कंपनी के हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर फाटा पहुंचाया गया। वहां दोनों बीमार लोगों का प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गुप्तकाशी अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि धाम में राजेश स्वामी और नरेश रावत की तबीयत अचानक खराब होने लगी। दोनों का ऑक्सीजन लेवल कम हो गया, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि धाम में पिछले कई दिनों से बर्फबारी और बारिश हो रही है, जिस कारण ठंड बढ़ गई है। ये दोनों लोग भी एक अन्य प्रकाश रावत के साथ अपने कारोबार को लेकर यहां काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद तत्काल दोनों बीमार लोगों को हेली की मदद से फाटा पहुंचाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों का स्वास्थ्य अब ठीक बताया जा रहा है।
Tagsकेदारनाथ धामकेदारनाथएयरलिफ्टसरकारी अस्पतालहेलीकॉप्टरKedarnath DhamKedarnathAirliftGovernment HospitalHelicopter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





