भारत

KBC: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी करने वाले शख़्स ने किया 1 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट...जानिए क्यों?

Admin2
10 Dec 2020 9:40 PM IST
KBC: एक्ट्रेस कियारा आडवाणी से शादी करने वाले शख़्स ने किया 1 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट...जानिए क्यों?
x

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 12' की गुरुवार को शुरुआत हॉट सीट पर मौजूद कंटेस्टेंट विजय पाल सिंह के साथ हुई। वह 25 लाख रुपये बुधवार को जीत चुके थे। इसके साथ ही उनके पास दो लाइफ लाइन भी मौजूद थीं। विजय पाल सिंह 50 लाख का भी सही जवाब दे देते हैं। अमिताभ बच्चन ने उनसे एक करोड़ का सवाल पूछा, जिसका जवाब उन्हें नहीं पता था। जीती हुई धनराशि को खो जाने के डर से विजय पाल सिंह ने खेल को क्विट करने का फैसला लिया।

यह था प्रश्न
शोभाराम कुमावत राजस्थान राज्य के गठन के एक चरण में आने वाले किस संक्षिप्त कालीन संघ के एकमात्र मुख्यमंत्री बने?
A- बृहद् राजस्थान
B- राजस्थान संघ
C- मत्स्य संघ
D- संयुक्त राजस्थान संघ

इसका सही जवाब मत्स्य संघ था। बता दें कि विजय पाल सिंह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बहुत बड़े फैन हैं। वह सलवा, मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। अमिताभ बच्चन को विजय ने बताया कि वह कियारा आडवाणी से शादी करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, विजय, कियारा की फोटो भी अपनी जेब में लेकर आते हैं और कहते हैं कि कियारा उनके लिए लकी हैं।

विजय कहते हैं कि उन्होंने अपने कमरे में पूरी दीवार पर कियारा की फोटो लगाई हैं, जिसे सुनकर बिग बी भी चौंक कर उन्हें देखते हैं और फिर हंसने लगते हैं। विजय जब 50 लाख रुपये जीत जाते हैं तो अमिताभ बच्चन उनसे पूछते हैं कि आपके पास इतना ज्ञान कहां से आया? इस पर वह बताते हैं कि वह इंटरनेट पर सर्च करते रहते हैं। जब विजय से एक करोड़ का सवाल पूछा जाता है तो वह कियारा की फोटो निकालते हैं और कहते हैं कि मेरी लकी चार्म मेरे साथ है।


Next Story