भारत

काजीरंगा पार्क बना देश का पहला सैटेलाइट फोन से लैस, अवैध शिकार और बाढ़ से निपटने में मिलेगी मदद

Deepa Sahu
12 Aug 2021 10:59 AM GMT
काजीरंगा पार्क बना देश का पहला सैटेलाइट फोन से लैस, अवैध शिकार और बाढ़ से निपटने में मिलेगी मदद
x
काजीरंगा सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है।

काजीरंगा सैटेलाइट फोन से लैस होने वाला भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान बन गया है। 27 मई को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में अवैध शिकार रोकने के लिए सैटेलाइट फोन लगाने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण और वन मंत्री परिमल सुकलाबैद्य, मंत्री केशब महंता और अतुल बोरा, काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक और आसपास के जिलों के उपायुक्तों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

राज्य के मुख्य सचिव जिष्णु बरुआ ने काजीरंगा वन कर्मियों को 10 सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए हैं। सैटेलाइट फोन शिकारियों पर नजर रखने और बाढ़ जैसी आपात स्थिति से निपटने में वन कर्मियों को सहायक प्रदान करेगा। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने राष्ट्रीय उद्यान के लिए 16 लाख रुपये की अनुमानित लागत से दस सैटेलाइट फोन खरीदे हैं। बीएसएनल ऑपरेटर के जरिए यह फोन संचालित होंगे।
Next Story