भारत
ED की पूछताछ के बाद के. कविता ने तेलंगाना के सीएम से की मुलाकात
jantaserishta.com
12 March 2023 9:15 AM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता और तेलंगाना एमएलसी के. कविता दिल्ली से लौटीं और अपने पिता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर)से मुलाकात की। शनिवार मध्यरात्रि 12.10 बजे एक विशेष विमान से तेलंगाना के मंत्रियों के.टी. रामा राव, हरीश राव और श्रीनिवास यादव के साथ हैदराबाद पहुंचीं कविता तेलंगाना के मुख्यमंत्री आवास प्रगति भवन के लिए रवाना हुईं।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि केसीआर को ईडी द्वारा दिल्ली में कविता से की गई पूछताछ के बारे में जानकारी दी गई।
दिल्ली शराब नीति घोटाले को लेकर ईडी ने शनिवार को कविता से नौ घंटे तक पूछताछ की थी।
ईडी ने उन्हें 16 मार्च को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है।
ईडी के अनुसार, कविता 'साउथ ग्रुप' का एक हिस्सा है, जिसने कथित तौर पर दिल्ली आबकारी नीति में खामियों का फायदा उठाने के लिए रिश्वत दी गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





