भारत
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ईडी के सामने पेश हुईं कविता
jantaserishta.com
20 March 2023 11:18 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य के. कविता सोमवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के सिलसिले में दूसरे दौर की पूछताछ में शामिल होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय पहुंचीं। गुरुवार (16 मार्च) को उनसे दूसरे दौर की पूछताछ की जानी थी, लेकिन वो नहीं पहुंची, यह कहते हुए कि वह ईमेल के माध्यम से जवाब देंगी।
उसके बाद, ईडी ने उन्हें 20 मार्च को जांच में शामिल होने के लिए एक और समन भेजा।
अपनी पहली उपस्थिति के दौरान, उनका सामना हैदराबाद के बिजनेसमैन अरुण पिल्लई से हुआ था, जिन्होंने साउथ ग्रुप का प्रतिनिधित्व किया, जिसने कथित तौर पर आप नेताओं को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान किया गया था।
पिल्लई ने कहा है कि वह कविता के सहयोगी थे।
ईडी ने 15 मार्च को बीआरएस एमएलसी के पूर्व ऑडिटर और साउथ ग्रुप के सदस्य बुच्ची बाबू का बयान दर्ज किया था।
कविता ने कहा है कि वह दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से कभी नहीं मिलीं। सिसोदिया को सीबीआई और ईडी ने गिरफ्तार किया है। कविता का कहना है कि इस मामले में उनका नाम अनावश्यक रूप से घसीटा जा रहा है।
ईडी के मुताबिक, कविता भी आबकारी नीति मामले में साउथ ग्रुप के प्रतिनिधियों में से एक हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





