भारत

कावड़ियों का सामान चोरी, 5 लड़के गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 July 2025 7:53 AM IST
कावड़ियों का सामान चोरी, 5 लड़के गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। मुजफ्फरनगर जनपद की सिविल लाइन थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो कावड़ यात्रा के दौरान लगे कावड़ सेवा शिविरों में कावड़ियों के भेष में घुसकर चोरी कर रहे थे. आरोपी सुहेल, शेरखान, आसिफ,आबिद और आसिफ अपना नाम हिंदू रखकर शिवभक्त कावड़ियों का सामान चोरी कर अराजकता फैलाने का काम कर रहे थे जिससे धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचती है.

बताया जा रहा है कि इन सभी अभियुक्तों को पुलिस पहले भी 14 जुलाई को एक कावड़ शिविर से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. ये उस समय भी शिवभक्त कावड़ियों का सामान चोरी करने की फिराक में थे. एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की माने तो अब इन सभी अभियुक्तों पर पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई कर जेल भेजने का काम कर रही है.

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने कहा देखिए मैं कहूंगा सिविल लाइन पुलिस मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा बहुत ही गंभीर और सनसनीखेज मामले का खुलासा किया जा रहा है. इसमें पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं जिसमें पांच लोग पकड़े गए हैं. इनमें दो आबिद और आसिफ हैं और इनके आपराधिक इतिहास काफी हैं. सावन के महीने में हमारा पवित्र कावड़ कार्यक्रम चल रहा है. इसमें तमाम शिविर लगे हैं, तमाम कैंप लगे हैं. उनमें कांवड़ियों का वस्त्र धारण कर ये लोग शिविर में घुसते हैं और अराजकता फैलाने का काम करते हैं. ये लोगे मोबाइल चोरी कर लेते हैं, बैग चोरी कर लेते हैं. इससे निश्चित तौर पर एक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

साथ ही साथ इसमें माहौल भी खराब होता है. देश राज्य या जिले का माहौल खराब हो सकता था, कानून व्यवस्था खराब हो सकती थी. इसके मद्देनजर इन्हें गिरफ्तार किया गया है. इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन पर गैंगस्टर की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई है क्योंकि इनके आपराधिक इतिहास भी हैं. इनपर कार्रवाई करके इन्हें जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.


Next Story