भारत

कटारिया का बयान- तीनों कृषि कानून पारित हो रहे थे तो संसद से गायब थे राहुल-सोनिया

Deepa Sahu
5 Feb 2021 6:18 PM GMT
कटारिया का बयान- तीनों कृषि कानून पारित हो रहे थे तो संसद से गायब थे राहुल-सोनिया
x
जब तीनों कृषि कानून संसद में पारित हो रहे थे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: जब तीनों कृषि कानून संसद में पारित हो रहे थे तो कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद से नदारद थे। यह बात केंद्रीय जल शक्ति और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रतन लाल कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तब तो मां-बेटे का पता नहीं था, जब तीनों कानून पारित हो गए तो राहुल गांधी पंजाब में ट्रैक्टर पर बैठे दिखाई दिए।

राष्ट्र्रद्रोही-खालिस्तानी पर भड़के

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने किसानों को देशद्रोही और खालिस्तानी कहने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कोई देश के किसानों को राष्ट्रद्रोही या खालिस्तानी कहे, यह उन्हें मंजूर नहीं है। यह गलत बात है। देश के अन्नदाता लोगों का पेट भरते हैं।
ट्रैक्टर पर बैठे मिले राहुल गांधी
कटारिया ने कहा कि कांग्रेस के युवराज भी अजीब हैं। जब उन्हें संसद में होना चाहिए, तब गायब मिलते हैं और ढूंढिए तो पता चलता है कि विदेश चले गए हैं। जब राहुल गांधी विदेश चले जाते हैं तो न जाने किससे मिलते हैं। वहां लौटकर आते हैं तो कोई नया शिगूफा लेकर लौटते हैं। इस बार भी तीनों कृषि कानूनों के संसद में पारित होने के बाद वह पंजाब में ट्रैक्टर पर विरोध करते हुए मिले थे। इस समय वह आंदोलन को भड़काने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की
रतन लाल कटारिया का कहना है कि कोई कुछ भी कहे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं और उनके मन में किसानों की दुर्दशा देखकर गहरी पीड़ा रहती है।


Next Story