भारत

'संदिग्ध रूप से घूमने' के आरोप में एक को हिरासत में लिया गया, जानें मामला

jantaserishta.com
17 March 2023 7:59 AM IST
संदिग्ध रूप से घूमने के आरोप में एक को हिरासत में लिया गया, जानें मामला
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के कटिहार में गुरुवार को एक कश्मीरी युवक को शहर में 'संदिग्ध रूप से घूमने' के आरोप में हिरासत में लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। युवक की पहचान कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए संदिग्ध आतंकवादी यूसुफ वाजा के बेटे नासिर वाजा के रूप में हुई है।
कटिहार के नगर थाने के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि आरोपी के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
वाजा कटिहार शहर के शहीद चौक इलाके में घूम रहा था और उसकी गतिविधियों को स्थानीय निवासियों ने संदिग्ध समझा और पुलिस को सूचित किया। कटिहार पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है।
पुलिस ने बताया कि वाजा अपने पिता की मौत के बाद फिनलैंड चला गया और 2021 तक वहीं रहा। इसके बाद वह कश्मीर लौट आया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वाजा की कटिहार यात्रा के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। चूंकि वह विदेश भी गया है, इसलिए अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी उससे पूछताछ करेंगी। हम शहर के सीसीटीवी कैमरों को स्कैन कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि वह किन अन्य जगहों पर गया है। उसने कबूल किया कि वह कुछ घंटों के लिए कटिहार रेलवे स्टेशन में भी रहे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story