भारत

कश्मीर मैराथन 2026: श्रीनगर में पूरे उत्साह के साथ तीसरे संस्करण की शुरुआत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी

jantaserishta.com
25 Oct 2026 8:28 AM IST
कश्मीर मैराथन 2026: श्रीनगर में पूरे उत्साह के साथ तीसरे संस्करण की शुरुआत, सीएम उमर अब्दुल्ला ने दिखाई हरी झंडी
x
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग ने कश्मीर को एक वैश्विक पर्यटन और खेल गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। रविवार को 'कश्मीर मैराथन' के तीसरे संस्करण की सफल शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।
इस मैराथन को दो श्रेणियों में बांटा गया था, जिसमें 42 किलोमीटर की 'फुल मैराथन' और 21 किलोमीटर की 'हाफ मैराथन' शामिल रही। सुबह 6.30 बजे एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की और देश-विदेश से आए एथलीटों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस साल के आयोजन में 2,000 से अधिक एथलीटों ने हिस्सा लिया, जो कश्मीर मैराथन के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाता है। यह आयोजन एक महत्वपूर्ण खेल मंच के रूप में उभरा है, जो कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता, मेहमाननवाजी और एक अंतरराष्ट्रीय खेल-पर्यटन स्थल के रूप में इसकी संभावनाओं को दर्शाता है।
अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने यहां की शानदार मेहमाननवाजी, उत्साहपूर्ण स्वागत और बेहतरीन व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने इस मैराथन को घाटी में एक बहुत ही सुखद और उत्साहजनक अनुभव बताया। प्रतिभागियों की उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के शामिल होने की उम्मीद है।
बढ़ती भागीदारी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती दिलचस्पी, कश्मीर मैराथन के बढ़ते महत्व को दर्शाती है। इससे खेल, पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के एक प्रमुख गंतव्य के रूप में जम्मू-कश्मीर की छवि और मजबूत हुई है।
एक महिला एथलीट ने कहा कि हम लोग कश्मीर मैराथन में आए हैं। मैंने हाल ही में 100 किलोमीटर फ्लैग रन किया था। मैं एक गोल्ड मेडलिस्ट हूं। हमारा संदेश यही है कि ऐसे कार्यक्रम में सभी को आना चाहिए और नशा छोड़ देना चाहिए।
केन्या के एक एथलीट ने कहा कि मैं यहां कश्मीर मैराथन में आया हूं और 42 किलोमीटर की 'फुल मैराथन' में हिस्सा ले रहा हूं। यह दूसरा अवसर है, जब में यहां मैराथन में हिस्सा ले रहा हूं। मुझे जम्मू -कश्मीर में अच्छा लगता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story