भारत

काशी विश्वनाथ मंदिर महाशिवरात्रि पर 36 घंटे के लिए खुला रहेगा, मंगला आरती हुई

Subhi
26 Feb 2025 6:47 AM IST
काशी विश्वनाथ मंदिर महाशिवरात्रि पर 36 घंटे के लिए खुला रहेगा, मंगला आरती हुई
x

Varanasi: बाबा विश्वनाथ के शहर काशी में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं. इस बार महाशिवरात्रि पर ‘विश्व के नाथ’ काशी विश्वानाथ अपने भक्तों को कई घंटे तक दर्शन देंगे. मंदिर प्रशासन ने इसका पूरा खाका तैयार किया है. महाशिवरात्रि के दिन भोर में मंगला आरती के बाद बाबा का कपाट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. उसके बाद अगले दिन सीधे दोपहर में भोग आरती होगी. पूरा काशी हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठेगी.




महाशिवरात्रि से पहले ही काशी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है. सबको बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने हैं. ऐसे में भक्तों के लिए खुशखबरी यह है कि इन्हें 36 घंटे दर्शन करने का मौका मिलेगा. महाशिवरात्रि पर भोर में साढ़े तीन बजे बाबा विश्वनाथ का दरबार खुल जाएगा.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने महाशिवरात्रि पर्व पर पूजा-आरती के लिए समय सारिणी निर्धारित कर दी है. महाशिवरात्रि पर रात्रि में होने वाली चारों प्रहर की आरती के दौरान भी श्रीकाशी विश्वनाथ महादेव का झांकी दर्शन लगातार चलता रहेगा.



Next Story