काशी से अयोध्या: प्रधानमंत्री के बनारस दौरे का दूसरा दिन, आज बीजेपी शासित राज्यों के सीएम की लेंगे परीक्षा, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

लखनऊ: बाबा विश्वनाथ की नगरी में दिव्य काशी-भव्य काशी आयोजन का हिस्सा बनने के बाद देश के भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मंगलवार को अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के साथ ही मंदिर निर्माण कार्य भी देखेंगे। यूपी सहित पांच राज्यों में जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा इन आयोजनों के जरिए हिन्दुत्व और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के मुद्दों को धार देने में पूरी शिद्दत से जुटी है। अयोध्या और काशी के जरिए इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है। सभी मेहमानों को दिव्य दर्शन कराने के लिए रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





