भारत

वाराणसी में जी-20 की 6 बैठकें, विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन मिशन मोड में जुटा

jantaserishta.com
7 April 2023 12:27 PM IST
वाराणसी में जी-20 की 6 बैठकें, विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए प्रशासन मिशन मोड में जुटा
x

फाइल फोटो

वाराणसी (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जी-20 की छह बैठकें होनी हैं, जिसमें विश्व के 20 शक्तिशाली देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए वाराणसी में प्रशासन मिशन मोड में जुटा हुआ है। वाराणसी में जी-20 को लेकर 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वकिर्ंग ग्रुप की मीटिंग का आयोजन होने जा रहा है।
वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी वासुदेवन ने बताया कि जी-20 समिट में अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स के प्रस्तावित मार्गों जिसमें, लालबहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव और नामोघाट समेत अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। ये यूनिपोल जी-20 मेहमानों का खास अंदाज में स्वागत करेंगे।
जी-20 समिट के दौरान वाराणसी को अपनी ब्रांडिंग का एक बेहतर अवसर मिला है। नई काशी को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। जी-20 की वाराणसी में होने वाली बैठकों में दुनिया के आर्थिक महाशक्ति वाले 20 देशों के राजनयिक, ब्यूरोकेट्स और अन्य महत्वपूर्ण डेलीगेट्स काशी आएंगे। जो काशी की विरासत की नई तस्वीर अपने साथ ले जाएंगे। इसका लाभ आने वाले समय में वाराणसी के पर्यटन उद्योग को मिलना तय माना जा रहा है। बता दें कि काशी में जी-20 की 6 बैठकों का आयोजन हो। यूपी के चार शहर जहां जी-20 की बैठकों का आयोजन हो रहा है, उसमें वाराणसी की संख्या सर्वाधिक है। अप्रैल माह में 17 से 19 तारीख तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वकिर्ंग ग्रुप की बैठक की मेजबानी काशी करने जा रही है। इसके अलावा जून माह में जी-20 की यूथ ट्वेंटी समिट का आयोजन होगा। वहीं अगस्त माह में चार अलग अलग ग्रुप की मीटिंग भी काशी में आयोजित होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story