भारत

कासगंज हादसा: अब तक 24 लोगों के शव बरामद

Admin4
24 Feb 2024 2:08 PM GMT
कासगंज हादसा: अब तक 24 लोगों के शव बरामद
x
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई। ट्रॉली में 54 लोग सवार थे। फिलहाल, मौके पर बुलडोजर से रेस्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। मरने वालों की सं या बढ़ सकती है।
बताया जा रहा है कि सभी लोग एटा के जैथरा के रहने वाले हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा स्पीड की वजह से हुआ। ड्राइवर के कंट्रोल खोने से ट्रैटर सड़क से उतरकर तालाब में जा गिरा। ये लोग माघी पूर्णिमा पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कासगंज स्थित कादरगंज घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे, तभी रियावगंज पटियाली मार्ग पर गढ़ई गांव के पास हादसा हुआ। चीखनेचिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। देखते-देखते बड़ी सं या में लोग जुट गए। डीएम ने अब तक 15 लोगों के मौत की पुष्टि की है।
मृतकों के परिवारों की महिलाओं की चीत्कारों से दहल उठा एटा का गांव नगला कसा। तीन गांव के लोग ट्रैटर ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान को जा रहे थे। जिसमें नगला कसा के ही सबसे अधिक लोग थे। ट्रैटर ट्रॉली पड़ोस के गांव रोरी के रहने वाले राहुल की थी। जिसमें बच्चों को मिलाकर कुल 52 लोग सवार थे।
तालाब से 22 शवों को निकाला गया है। जिसमें कसा गांव की शकुंतला पत्नी वीरपाल, शिवानी पत्नी राजेश, गायत्री पत्नी रजनेश, उमा देवी पत्नी शिवम, रामबेटी पत्नी खुन्नूलाल, रामलता पत्नी रनवीर, सपना पत्नी गौरव, जविता पत्नी संदीप, कुलदीप पुत्र मुकेश, कार्तिक पुत्र राजेश, अंशुली पुत्री राजेश, देवांशु पुत्र भूरे और अवनेश पुत्र राजेंद्र शामिल हैं। इनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
ट्रॉली में सवार लोगों में कसा गांव के शिवम, उमा देवी, आर्यन, अंजलि, अनुभव, रजनी, रानी, कुंवरपाल, दीक्षा, मंडल, प्रांशु, गायत्री देवी, सतेंद्र सिंह, पुष्पा देवी, गौरव, बिट्टू पुत्र गौरव-बेटी सपना, शकुंतला देवी, मीरा देवी, दीक्षा अवनेश, दर्शनपाल, लक्ष्मी देवी, रूबी, अनमोल, देवांशु, महेंद्र पाल, शिवानी, कार्तिक, सौया, ओमपाल, मिथलेश, तनु, राजकुमारी, कुलदीप, कमलेश, संजीव, जविता, संजीव की बेटी पायल, रामबेटी, राजपाल, मीरा देवी, श्यामलता। रौरी गांव के राहुल, अंजली, सनी। बरार गांव के नेकराम और एक अज्ञात लड़का। खिरिया गांव के साहब सिंह और देवेंद्र सिंह थे। 5 अज्ञात भी हैं, जिनके पहचान की कोशिश की जा रही है।
Next Story