भारत

पति को हमेशा के लिए हटाने करवाचौथ की दिन को चुनी, पत्नी समेत 5 कातिल गिरफ्तार

Nil dhankar
22 Oct 2024 7:23 AM IST
पति को हमेशा के लिए हटाने करवाचौथ की दिन को चुनी, पत्नी समेत 5 कातिल गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

अमेठी। करवाचौथ के दिन जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. यह घटना गौरीगंज थाना क्षेत्र के शीतला बख्श का पुरवा गांव की है, जहां बद्री प्रसाद नामक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला.

घटना के बाद मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. पूछताछ और मोबाइल डिटेल्स से पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी रजनीशा का किसी और के साथ प्रेम संबंध था. करवाचौथ के दिन ही उसने अपने प्रेमी और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी रजनीशा ने रविवार की सुबह पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि उसका पति बद्री प्रसाद लोध शनिवार की देर रात करीब दो बजे खेतों की तरफ बने दूसरे घर से अपने घर पहुंचा. जहां उसके गले मे दर्द शुरू हो गया जिसके बाद रजनीशा ने गांव में ही स्थित दुकान से दर्द की दवा लेकर खिला दी जिसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. वहीं घटना के कुछ घंटे बाद मृतक की मां ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और अज्ञात हत्या का आरोप लगाया. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पत्नी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकाली तो सारी साजिश का पर्दाफाश हो गया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक बद्री प्रसाद की पत्नी राजनीशा का गांव के ही सुभाष से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसकी जानकारी बद्री को हो गई थी, जिस कारण वो पत्नी की पिटाई करता था. इसके अलावा रजनीशा का गांव के ही रहने वाले परमानंद और अनिल से भी अवैध संबंध था. कुछ दिन पहले पड़ोस के गांव अन्नीबैजल के रहने वाले साहिल से भी अवैध संबंध हो गया. साहिल रजनीशा के सबसे पुराने प्रेमी सुभाष का रिश्तेदार था और सुभाष का डीजे वही चलाता था.

रविवार की देर रात रजनीशा ने सुभाष को फोन करके अपने घर बुलाया और पति बद्री प्रसाद की हत्या की साजिश रची. सुभाष ने फोन करके परमानंद,अनिल और साहिल को मौके पर बुलाया. परमानंद अनिल और साहिल तीनो सोते समय बद्री प्रसाद का गला दबाकर हत्या कर दी.

Next Story