भारत

करवा चौथ: महिलाओं ने चांद निकलने के बाद अपना व्रत खोला, VIDEO

jantaserishta.com
20 Oct 2024 8:16 PM IST
करवा चौथ: महिलाओं ने चांद निकलने के बाद अपना व्रत खोला, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और हेल्थ के लिए देशभर में आज व्रत रखा है. ये व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है. इस व्रत में सुहागिन महिलाएं शाम के वक्त चांद को देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखती हैं और इसके बाद पति के हाथों से पानी पीती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं.
शिमला में दिखा चांद
हिमाचल प्रदेश के शिमला में करवा चौथ का चांद नजर आ गया है. चांद निकलने के बाद महिलाओं ने अर्घ्य देखकर अपना व्रत खोल लिया है.
इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा का विधान है. चंद्रमा को सामान्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं. यही कारण है कि इस दिन सुहागनों को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है. आइए आपको बताते बताते हैं कि इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य हिस्सों में चांद निकलने का क्या समय बताया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story