भारत

करूर भगदड़: मृतकों की संख्या 41 हुई, राहुल गांधी ने सीएम एमके स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से की बात

jantaserishta.com
29 Sept 2025 10:00 AM IST
करूर भगदड़: मृतकों की संख्या 41 हुई, राहुल गांधी ने सीएम एमके स्टालिन और टीवीके प्रमुख विजय से की बात
x
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और टीवीके पार्टी के अध्यक्ष विजय से फोन पर बात की है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से फोन करके करूर भदगड़ के बारे में जानकारी ली। वहीं, अभिनेता-राजनेता विजय से फोन पर बात करके उनके समर्थकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की।
बता दें कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की चुनावी रैली में हुई भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। वेलुसामीपुरम निवासी एक महिला की रविवार देर रात मौत हुई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 41 पहुंच गया। रैली के बाद महिला लापता हो गई थीं। बाद में उनके रिश्तेदारों को पता चला कि उन्हें करूर सरकारी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
यह हादसा शनिवार शाम को हुआ, जहां विजय का भाषण सुनने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे। चश्मदीदों ने बताया कि भीड़ क्षमता से ज्यादा बढ़ गई थी और जैसे ही लोग टीवीके नेता की एक झलक पाने के लिए आगे बढ़े, अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर के लिए बिजली गुल होने से अफरा-तफरी और बढ़ गई। इस भगदड़ में कई लोग संकरी गलियों में फंस गए तो कई बेहोश हो गए और कुछ कुचले गए।
रविवार रात तक 34 शवों की पहचान हो चुकी थी और उन्हें उनके परिवारों को सौंप दिया गया था। 80 ​​से ज्यादा लोग अभी भी घायल हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। हादसे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें करूर में हुई दुखद जनहानि से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना को हृदय विदारक बताया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story