भारत
करूर भदगड़: केंद्रीय वित्त मंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया, हादसे की जानकारी ली
jantaserishta.com
29 Sept 2025 12:54 PM IST

x
करूर: तमिलनाडु के करूर में भगदड़ की घटना के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस भगदड़ में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए।
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा, वे घटना में घायल हुए लोगों से भी मुलाकात कर सकती हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन और तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन भी होंगे।
इस बीच, सोमवार को चेन्नई में एक श्रद्धांजलि सभा रखी गई, जिसमें एआईएडीएमके सदस्यों की उपस्थिति में मोमबत्तियां जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बता दें कि 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख और अभिनेता विजय की रैली के दौरान भगदड़ हुई थी। विजय का भाषण सुनने के लिए भारी भीड़ जमा होने के बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों के अनुसार, उनके भाषण के अंत में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे रैली स्थल पर भीड़भाड़ बढ़ गई और भगदड़ मच गई।
भगदड़ के समय बड़ी संख्या में लोग नीचे गिरने से दब गए, जिनमें से अभी तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की गई, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए सहायता राशि मिलेगी।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भगदड़ के कारणों का पता लगाने और भविष्य के आयोजनों के लिए सुरक्षा उपायों की सिफारिश करने के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में एक न्यायिक जांच का आदेश दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





