भारत

कार्ति चिदंबरम का लोकसभा स्पीकर को पत्र, सीबीआई पर लगाया बड़ा आरोप

jantaserishta.com
27 May 2022 10:22 AM IST
कार्ति चिदंबरम का लोकसभा स्पीकर को पत्र, सीबीआई पर लगाया बड़ा आरोप
x

नई दिल्ली: सीबीआई ने हाल ही में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी. अब कार्ति चिदंबरम ने आरोप लगाया है कि छापेमारी के दौरान CBI ने संसद से जुड़े गोपनीय दस्तावेज भी जब्त कर लिए हैं. इतना ही नहीं कार्ति चिदंबरम ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर सीबीआई पर संसद के विशेषाधिकार के उल्लंघन का भी आरोप लगाया.

कार्ति चिदंबरम ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत भी की है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा, मैं संसद की सूचना और प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति का सदस्य हूं. सीबीआई ने तथाकथित छापेमारी के दौरान समिति से संबंधित मेरे अत्यधिक गोपनीय और संवेदनशील व्यक्तिगत नोट्स और कागजात जब्त कर लिए.
चिदंबरम ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने उनके ड्राफ्ट नोट्स और उन सवालों को जब्त कर लिया, जो वे संसद में पूछना चाहते थे. उन्होंने यह भी दावा किया कि गवाहों द्वारा समिति को दिए गए बयानों से संबंधित उनके हस्तलिखित नोट भी सीबीआई ने जब्त कर लिए.
सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम को शुक्रवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. कथित वीजा घोटाला मामले में पूछताछ के लिए कार्ति चिदंबरम सीबीआई दफ्तर पहुंचे. इस दौरान कार्ति चिदंबरम ने कहा, "मुझे कॉल करना उनका विशेषाधिकार है और जाना मेरा कर्तव्य है.''
सीबीआई ने हाल ही में कथित वीजा घोटाले में कार्ति चिदंबरम के आवास समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. आरोप है कि कार्ति ने पैसे लेकर चीनी नागरिकों को अवैध तरीके से वीजा दिलाया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story