भारत

कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर 3 जून को होगा फैसला, यहां जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
30 May 2022 4:54 PM IST
कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर 3 जून को होगा फैसला, यहां जानें पूरा मामला
x

नई दिल्ली: कथित चीनी वीजा घोटाले में फंसे कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट 3 जून को फैसला सुनाएगी. फिलहाल, गिरफ्तारी को लेकर अंतरिम राहत बरकरार रहेगी. कोर्ट में कार्ति चिदंबरम, एस भास्कर रमन और टीएसपीएल के पूर्व उपाध्यक्ष विकास मखरिया ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी.

कोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है. स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कार्ति चिदंबरम को अग्रिम जमानत की अर्जी का विरोध किया और कहा कि मनी लॉण्ड्रिंग और नकली वीजा के आरोप गंभीर हैं. ईडी के वकील ने कहा कि अगर अग्रिम जमानत दी जाती है तो एजेंसी यह पता नहीं लगा पाएगी कि आखिर पैसे कहां गए. सारे सबूत नष्ट कर दिए जाएंगे.
एजेंसी ने कहा कि कार्ति की दलील लचर और प्री मेच्योर हैं. इन पर भरोसा करना जोखिम भरा है और जांच पर असर डालने वाला होगा. स्पेशल कोर्ट अब कार्ति चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका पर 3 जून को फैसला सुनाएगी. तब तक कोर्ट का गिरफ्तारी से संरक्षण का अंतरिम आदेश जारी रहेगा. बता दें कि हाल ही में सीबीआई ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में कार्ति चिदंबरम के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की थी. कार्ति चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने 2011 में चाइनीज कंपनी के लोगों को वीजा दिलाने मे मदद की.
बताते चलें कि कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम के खिलाफ CBI ने एक नया केस दर्ज किया है. पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति पर आरोप है कि उन्होंने 250 चीनी नागरिकों को भारतीय वीजा दिलाया, जिसके बदले उन्होंने 50 लाख की रिश्वत ली. इस मामले में सीबीआई टीम ने कार्ति चिदंबरम के घर और ऑफिस समेत 9 ठिकानों पर छापे मारे. ये छापेमारी चेन्नई, दिल्ली आदि में की गई थी. मुंबई के तीन ठिकानों, कर्नाटक के एक और पंजाब और ओडिशा के एक-एक ठिकाने पर भी सीबीआई की रेड पड़ी थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story