भारत
करणी सेना के नेता का शव कार में मिला, लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद
jantaserishta.com
1 Jun 2023 3:42 PM IST

x
मचा हड़कंप.
इंदौर (आईएएनएस)| इंदौर में करणी सेना के नेता मोहित सिंह पटेल का कार मे शव मिला है। कार से उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। इंदौर जोन दो के डीसीपी अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया है कि कनाडिया थाना क्षेत्र के करीब स्थित बाईपास पर मोहित पटेल का शव रात लगभग 11 बजे कार के भीतर मिला है, उनके मित्र गंभीर हालत में मोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे थे।
बताया गया है कि मोहित अपने दोस्त की कार लेकर निकला हुआ था और उसने बाद में अपने साथी आकाश और अंशुल को फोन किया और मौके पर आने को कहा। जब उसके दोस्त वहां पहुंचे तो कार के गेट बंद थे और वह खून से लथपथ अंदर पड़ा हुआ था। मोहित को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मोहित के सीने में दो गोलियां लगी हुई हैं। गोली करीब से मारी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहित प्रॉपर्टी का कारोबार करता था और उसके पिता खेती किसानी करते हैं। मोहित की मौत के लेकर गुत्थी उलझी हुई है इसलिए वह मोहित के मित्रों से पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





