भारत

करणी सेना के नेता की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
4 Sept 2022 4:26 PM IST
करणी सेना के नेता की चाकू से गोदकर सरेआम हत्या, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
इटारसी: मध्य प्रदेश में करणी सेना के नगर महामंत्री की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी. हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पहले ही राउंडअप कर लिया था. लेकिन हत्याकांड के तीन दिन बाद वीडियो वायरल होने के बाद शहर में फिर से तनाव का माहौल बन गया. जिसके बाद आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया और उनका पूरे शहर में जुलूस निकाला गया है.
31 अगस्त बुधवार की रात को नर्मदापुरम जिले के इटारसी शहर में करणी सेना के नगर महामंत्री रोहित सिंह राजपूत (28) की तीन युवकों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी. लोगों की भीड़ के बीच में रोहित सिंह की हत्या के बाद से शहर में खौफ का माहौल बन गया था. साथ ही पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे.
शहर में तनाव ज्यादा तब फैल गया जब इस हत्याकांड का तीन दिनों बाद वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में रोहित को घेरकर कुछ लोग चाकू मारते दिख रहे हैं. किसी ने चाकू मारने का वीडियो बना लिया था जो अब वायरल हो गया. इसके बाद शनिवार को आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला कर उन्हें ध्वस्त किया गया और आरोपियों का शहर भर में पुलिस ने जुलूस भी निकाला.
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की और रोहित सिंह की हत्या करने के आरोपी रानू उर्फ राहुल राजपूत (27), अमन उर्फ यीशु मालवीय (25) और अंकित भाट (21) को गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस की तहकीकात में आपसी रंजिश के चलते तीनों ने रोहित की हत्या करने की बात कही थी.
31 अगस्त की शाम में इटारसी पुलिस ने शहर भर में फ्लैग मार्च निकाला था. फ्लैग मार्च निकलने के कुछ देर बाद ही रोहित सिंह की सरेआम हत्या कर दी गई थी.
जब आरोपियों के घरोंं के अतिक्रमण वाले हिस्सों को ढहाया जा रहा था तो उस दौरान एक मकान का छज्जा अचानक से नीचे आ गिरा था. इस हादसे में एक स्थानीय के अलावा कुछ पुलिसकर्मियों को हल्टी चोट भी आ गई>
रोहित सिंह राजपूत की हत्या के बाद से इटारसी में पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी है. बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. शहर की सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव भी किए गए हैं. नर्मदापुरम एसपी डॉ. गुरुकरन सिंह ने कहा है कि घटना को अंजाम देने वाले तीनों युवकों को गिरफ़्तार कर लिया गया था. ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जिले भर में कार्रवाई की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story