
x
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में करणी सेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। हजारों की तादाद में पहुंचे करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने जंबूरी मैदान में जमकर प्रदर्शन किया। करणी सेना ने आर्थिक आरक्षण सहित 21 मांगों को लेकर भोपाल में अपना आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन में मध्य प्रदेश के अलावा कई राज्यों के कार्यकर्ता पहुंचे हैं। इन कार्यकर्ताओं की मांग है कि एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन किया जाए और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किसानों को फसल के दाम दिए जाएं।
मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से पहुंचे कार्यकर्ता जंबूरी मैदान में जमा हुए और उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भी अनशन पर बैठ जाएंगे।
आंदोलनकारी करणी सेना के नेताओं से प्रशासनिक अधिकारी बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि करणी सेना का एक प्रतिनिधिमंडल सरकार से भी बात कर सकता है। फिलहाल जंबूरी मैदान में बड़ी तादाद में करणी सेना के कार्यकर्ता जुटे हैं और वे सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





